The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // आईसीएआई ब्यावर शाखा द्वारा दो दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

Beawar // चार्टर्ड चैंपियंस बनी विजेता, खेल भावना एवं उत्साह से सराबोर रहा आयोजन

Beawar
Beawar

Beawar – आईसीएआई ब्यावर शाखा द्वारा 23 एवं 24 मई 2026 को 7-11 बॉक्स क्रिकेट टर्फ, विजयनगर रोड, ब्यावर में “बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का भव्य एवं रोमांचक आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सीए विद्यार्थियों की कुल 8 टीमों के साथ-साथ 2 महिला टीमों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में जोश, प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला। टूर्नामेंट में कुल 16 मुकाबले खेले गए, जिनमें 13 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल एवं 1 फाइनल मुकाबला शामिल रहा। सभी टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक चले मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पीयूष तापड़िया के नेतृत्व वाली चार्टर्ड चैंपियंस एवं हिमांशु ओस्तवाल के नेतृत्व वाली सिग्नेचर स्ट्राइकर्स टीम के बीच खेला गया। सिग्नेचर स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चार्टर्ड चैंपियंस ने निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिग्नेचर स्ट्राइकर्स टीम 4.5 ओवर में मात्र 33 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस शानदार जीत के साथ चार्टर्ड चैंपियंस ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

Beawar

Beawar – टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तुषार काकाणी को मैन ऑफ द सीरीज, अंश जामड़ को बेस्ट बैट्समैन एवं कार्तिक कुमावत को बेस्ट बॉलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिला टीमों की सक्रिय भागीदारी भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही तथा दर्शकों ने महिला खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया। शाखा अध्यक्ष सीए प्रितेश बड़ोला ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि शाखा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेल आयोजनों के माध्यम से सदस्यों को एकजुट करने का कार्य करती रहेगी। शाखा सचिव सीए अंकुर गोयल ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करना है। वहीं सिकासा चेयरमैन सीए अमित सुराणा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीमवर्क की भावना को मजबूत करते हैं। टूर्नामेंट के दौरान वाईस चेयरमैन सीए आभास हालाखंडी एवं कोषाध्यक्ष सीए आशय छल्लाणी द्वारा की गई ऊर्जावान एवं रोचक कॉमेंट्री भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी शानदार प्रस्तुति ने पूरे आयोजन में उत्साह का संचार किया तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version