The Chanakya TV Rajasthan

Beawar //भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ कथा पांडाल

Beawar // अजमेर रोड स्थित आशापूर्ण शिव मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान राम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

Beawar
Beawar

Beawar – शहर की रीको हाउसिंग कॉलोनी अजमेर रोड स्थित श्री आशापूर्ण शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा व्यास वृंदावन के युवा कथाव्यास शिवम कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीराम के अवतरण प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और आदर्शों की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान संगीतमय भजनों एवं मधुर वाणी से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया तथा जय श्रीराम के जयकारों से पूरा कथा पांडाल भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी एवं आकर्षक फूलों से सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर की शोभा देखते ही बन रही थी।

Beawar

Beawar – इस अवसर पर गोपाल लाटा, घनश्याम तँवर, महेंद्र राठौड़, ओम प्रकाश भारद्वाज, बुधराज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नरेन्द्र भारद्वाज, चम्पालाल भंसाली, दिनेश हेड़ा, छगन लाल डोलिया, सुनील भार्गव, अवध बिहारी मिश्रा, रमेश शर्मा, राजकुमार कुचामन, भगवान सहाय विजय नगर, सुनील गौड, मूलचंद शर्मा एवं चेतन जोशी का स्वागत सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक जागरण का श्रेष्ठ आयोजन बताया। आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि नौ दिवसीय कथा महोत्सव में प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जा रहा है। कथा आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में शांति लाल वैष्णव, रमेश आचार्य, सूर्यप्रकाश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुभाष शर्मा, लक्ष्मीचंद भंसाली, ललित शर्मा, हंसराज शर्मा एवं राजेंद्र शर्मा,लक्ष्मी चंद भंसाली सहित समिति के सदस्य सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। कथा प्रतिदिन शाम को आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version