The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // वैष्णव समाज वेलफेयर सोसायटी ने विद्यार्थियों का किया सम्मान, शिक्षा प्रोत्साहन किट वितरित

Beawar  // जैतारण में विद्यार्थियों का सम्मान, वैष्णव समाज ने बांटी शिक्षण सामग्री किट

Beawar
Beawar

Beawar – वैष्णव समाज चतुर्थ सम्प्रदाय वेलफेयर सोसायटी, जिला पाली द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैतारण क्षेत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026 की कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें शिक्षण सामग्री किट वितरित की गई। सोसायटी की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को स्कूल बैग, पानी की बोतल, 10 नोटबुक, 10 पेन का सेट तथा प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Beawar – सोसायटी के जैतारण तहसील संयोजक श्रीदास वैष्णव, रास ने बताया कि पाली जिले से प्राप्त अंक तालिकाओं के आधार पर बोर्ड कक्षाओं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को इस सम्मान कार्यक्रम में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है ताकि कोई भी विद्यार्थी खुद को उपेक्षित महसूस न करे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में निराश हो जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार का प्रोत्साहन उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है। सोसायटी लगातार शिक्षा, सामाजिक सहयोग और युवा प्रोत्साहन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। विद्यार्थियों में भी सम्मान प्राप्त कर विशेष उत्साह देखने को मिला। सोसायटी पदाधिकारियों ने भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का विश्वास दिलाया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version