The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // बकरीद पर 47 बकरों को दिया अभयदान, जैन समाज ने दिया जीव दया का संदेश

Beawar // बकरीद पर 47 बकरों को अभयदान, जीव दया का संदेश

 Beawar
Beawar

Beawar – श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ नवयुवक मंडल एवं कुशल महिला मंडल ब्यावर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बकरीद के अवसर पर 47 बकरों को अभयदान देकर जीव दया का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने बकरों को कुर्बानी से बचाकर मानवीय संवेदनाओं एवं अहिंसा के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष अरिहंत काकरिया ने बताया कि जैन धर्म में अभयदान को सबसे बड़ा दान माना गया है तथा जीवों की रक्षा करना मानवता का श्रेष्ठ कार्य है। जितेंद्र धारीवाल एवं राकेश डोसी ने बताया कि कार्यक्रम में श्री स्थानकवासी जैन वीर संघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सांखला एवं मेना सुराणा रायपुर वाले को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

Beawar – महेंद्र छाजेड़ ने जानकारी दी कि सभी 47 बकरों का कान बिंद कर उन्हें अभयदान दिया गया। मोहित बेगानी एवं मितेश चोपड़ा ने बताया कि मंडल द्वारा आगामी समय में भी कई सामाजिक एवं सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम में चेतन हालाखंडी, सुरेश काकरिया, पारस मेडतवाल, सतीश मेडतवाल, राजेंद्र डोसी, दीपक कांकरिया, रितेश भंसाली, शैलेंद्र जिंदाणी, मनीष डाकलिया, संदीप कोठारी, मनीष डोसी, राहुल बरड़िया, महावीर भंसाली, अंकित सिंघवी, उमेश छाजेड़, अभिषेक रूनीवाल, वैभव मेडतवाल, रेखा चोपड़ा, रेनू चोपड़ा, राजलक्ष्मी धारीवाल, मधु काकरिया, आरजू काकरिया, अश्विनी डोसी, सुरभि सिंघवी, मंजू डोसी सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल के सभी सदस्यों ने दानदाताओं का आभार प्रकट किया।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version