The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // कांग्रेस का भव्य स्वागत समारोह, संगठनात्मक एकजुटता का संदेश

Beawar // कांग्रेस संगठन का भव्य स्वागत, एकजुटता का संदेश

Beawar
Beawar

Beawar – ब्यावर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी की नवगठित कार्यकारिणी में संगठन महासचिव बनाए गए राजेश देवड़ा के ब्यावर आगमन पर कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत कर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। सेंदड़ा रोड स्थित सूर्य महल होटल में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला प्रवक्ता ऋषि लांबा के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की परंपरा निभाते हुए देवड़ा का साफा बंधन एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया कार्यक्रम के दौरान स्वागत की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब ब्यावर जिला कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सोहन मेवाड़ा ने भी माल्यार्पण कर देवड़ा का अभिनंदन किया। समारोह में संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर ऋषि लांबा ने जैतारण विधानसभा सेवादल अध्यक्ष नजाब काठात का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में सेवादल कार्यकर्ता सलीम भाई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे समारोह आत्मीयता, संगठनात्मक ऊर्जा और परंपरागत सम्मान का प्रतीक बनकर उभरा, जहां साफे की शान और स्वागत की गर्मजोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

Exit mobile version