Beawar // कृष्णा योग मंच ने फिल्म ‘तीसरी बेगम’ को बताया सामाजिक जागरूकता से जुड़ी प्रेरणादायक फिल्म

Beawar – कृष्णा योग मंच, सुभाष उद्यान ब्यावर के सदस्यों ने निर्माता एवं निर्देशक के.सी. बोकाडिया द्वारा निर्मित फिल्म तीसरी बेगम को सामाजिक जागरूकता एवं महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश देने वाली फिल्म बताया। मंच के योग अभ्यर्थियों, योगिनी महिलाओं एवं बच्चों ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे समाज को जागरूक करने वाला प्रयास बताया। मंच के संस्थापक आनंद कुमावत ने कहा कि फिल्म में महिलाओं एवं युवतियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। फिल्म के माध्यम से सामाजिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म के बैकग्राउंड संगीत एवं संवादों ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। मीडिया प्रभारी प्रवीण मंगल ने बताया कि फिल्म को लेकर ब्यावर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि निर्देशक के.सी. बोकाडिया ने सामाजिक संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया है। कृष्णा योग मंच के सदस्यों ने फिल्म के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया। मंच की ओर से फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं दी गईं।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न