Beawar // वार्ड 57 नारायण नगर देलवाड़ा रोड पर 10 लाख की सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Beawar – वार्ड संख्या 57 के नारायण नगर, देलवाड़ा रोड क्षेत्र में विधायक कोष से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को अब बेहतर आवागमन सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार विधायक शंकर सिंह रावत द्वारा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए नारायण नगर में सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। नगर परिषद द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार निशांत सिंघल के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया गया।नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व पार्षद कुलदीप बोहरा ने बताया कि “मेरा वार्ड ही मेरा परिवार” अभियान के तहत वार्ड में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और नालों सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा आगामी समय में वार्ड के अन्य हिस्सों में भी कई विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
Beawar – सड़क निर्माण पूर्ण होने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक शंकर सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से आमजन को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार बनी रहेगी। जल्द ही विधायक द्वारा नव निर्मित सड़क के शिलालेख का विधिवत उद्घाटन भी किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद कुलदीप बोहरा का गाजे बाजे के साथ माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय जमादार मनीष टांक, उप जमादार नेमीचंद, युवा अध्यक्ष सोनू चौहान, अमरचंद मेघवाल, मुकेश बोहरा (मुंबई) सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का मार्ग नहीं, बल्कि वार्ड के विकास और जनसुविधाओं के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।