The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन, झूलेलाल वॉरियर्स बनी चैंपियन

Beawar // झूलेलाल वॉरियर्स ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, सिंधी ब्लास्टर रही उपविजेता

Beawar
Beawar

Beawar – श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी (रजि.) जिला ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 मई को झूलेलाल वॉरियर्स और सिंधी ब्लास्टर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिंधी ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 77 रन बनाए और झूलेलाल वॉरियर्स के सामने 78 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में झूलेलाल वॉरियर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में विजेता झूलेलाल वॉरियर्स टीम को 5100 रुपए नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता सिंधी ब्लास्टर टीम को 3100 रुपए नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में विशाल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज, भावेश को बेस्ट बैट्समैन तथा मनीष को बेस्ट बॉलर चुना गया।

Beawar – कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आसनदास वासवानी, रमेश आलवानी, दीपक रामचंदानी, नरेश रामचंदानी, सुनील मोतियानी, जैकी तिलोकानी, दीपेश भोजवानी, चंदू मुरझानी, महेश पारवानी सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सागर जैसवानी, भूपेश गंगवानी एवं यश गोकलानी ने किया। अंत में सोसायटी अध्यक्ष प्रेम मंगलानी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, प्रायोजकों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए खेलों को सामाजिक एकता और युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version