The Chanakya TV Rajasthan

Beawar // फतेहपुरिया दोयम में बिजली टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा का मामला

Beawar // बिजली कर्मचारियों पर हमला, फतेहपुरिया दोयम में पत्थरबाजी से हड़कंप

Beawar
Beawar

Beawar – शहर के फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत का समाधान करने पहुंचे विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्युत विभाग में रोष व्याप्त है तथा विभागीय अधिकारियों ने संबंधित असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 की रात करीब एक बजे फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के निवारण के लिए विद्युत वितरण निगम के इलेक्ट्रीशियन सोहन सिंह एवं तकनीशियन सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि शिकायत का समाधान करने के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की तथा पत्थर भी फेंके। विभागीय सूत्रों के अनुसार विद्युत कर्मी राजकीय दायित्व का निर्वहन करते हुए उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने पहुंचे थे, लेकिन उनके साथ की गई इस घटना से कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डाला गया।

Beawar

Beawar – घटना के बाद सहायक अभियंता सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साकेत नगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। विभाग ने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में कठोर कदम उठाने की मांग की है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी दिन-रात उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कार्य करते हैं। ऐसे में शिकायत निवारण के लिए पहुंचे कर्मचारियों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं न केवल निंदनीय हैं, बल्कि इससे अन्य कर्मचारियों का मनोबल भी प्रभावित होता है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विभागीय कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version