The Chanakya TV Rajasthan

Bhajan Lal Sharma// युवाओं को प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

Bhajan Lal Sharma//  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रातः जल्दी उठकर दौड़ने और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है तथा पूरे दिन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को धरातल पर उतारने के लिए स्वस्थ जीवनशैली एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की।
Bhajan Lal Sharma// रविवार को जयपुर में आयोजित एयू जयपुर मैराथन में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए युवा एक महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं तथा देश-प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने गत 2 वर्षों में युवाओं के लिए खेल, रोजगार, कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध कराए हैं। इससे हमारा युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार प्रदाता भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हर सपने को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
कार्यक्रम में श्री शर्मा ने मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रामनिवास बाग से रवाना किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी महन्त श्री नरेशपुरी महाराज, पं. सुरेश मिश्रा, अभिनेता श्री मिलिंद सोमन, आर्किटेक्चर श्री अनूप बरतरिया सहित अन्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।
Exit mobile version