The Chanakya TV Rajasthan

DEHLI // कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 में ST/SC अभ्यर्थियों को 5% छूट नहीं देने पर उठी आवाज

DEH LI // कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती में नियमों की अनदेखी? SC/ST को नहीं मिली राहत

 

 

DEHLI
DEHLI

DEHLI – CITS संघर्ष समिति के अध्यक्ष विकास सिसोदिया ने सांसद राजकुमार रोत से मुलाकात कर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2024 में न्यूनतम पासिंग मार्क (40%) में ST/SC वर्ग को 5% छूट नहीं दिए जाने का गंभीर मुद्दा उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया कि राजस्थान की अन्य भर्तियों एवं नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट का प्रावधान है, लेकिन कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती में इस नियम की अनदेखी की गई है। इससे ST/SC वर्ग के हजारों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है।इस दौरान विकास सिसोदिया ने मांग रखी कि:कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती में न्यूनतम पासिंग मार्क 40% में ST/SC वर्ग को 5% की छूट दी जाए
भर्ती प्रक्रिया में समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जाएसांसद राजकुमार रोत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस विषय को जल्द ही सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा तथा उचित कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

 

Exit mobile version