DHOLPUR // ढोला-मारू से लेकर वीर शिवाजी तक—इतिहास और प्रेम कथाओं से सजी इलेक्ट्रॉनिक झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

DHOLPUR – बाड़ी शहर में सोमवार शाम 7 बजे महाराणा प्रताप खेल मैदान से 28झाकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर भाजपा नेता नीरजा शर्मा,पूर्व विधायक बाड़ी गिर्राज मलिंगा,जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह और एसडीएम भगवत शरण त्यागी ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।तीन दिवसीय मेले में दिखी राम वनवास से अयोध्या वापसी तक की झलक
तीन दिवसीय मेला त्रेता युग की उस कथा पर आधारित है,श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास और लंका विजय के बाद अयोध्या लौटते है।
मेले के पहले दिन भगवान राम,माता सीता और लक्ष्मण सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा आरती की जाती है।
जबकि दूसरे दिन भगवान राम नगर भ्रमण पर निकलते है।जिसमें भगवान राम,माता सीता और लक्ष्मण सहित शिव पार्वती,हनुमान ,
गणेश जी सहित कई आकर्षक झांकियां निकाली जाती है।
DHOLPUR – तीसरे दिन राम राज्याभिषेक के साथ मेले का समापन होता है।28झाकियों सहित आधा दर्जन बैंड रहे आकर्षण का केंद्र
मेले में प्रेम के प्रतीक ढोला-मारू, लैला-मजनू,वीर शिवाजी,महाराणा प्रताप,तात्या टोपे,झांसी की रानी सहित भगवान परशुराम,महाराजा अग्रसेन,लव-कुश माता सीता,राधा कृष्ण सहित कई अन्य आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक झाकियां और मेले में आगरा,ग्वालियर से आए बैंडों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
मेले में पुलिस-प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए।
शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ मेला देर रात महाराणा प्रताप खेल मैदान पहुंचा,जहां भगवान राम और भरत के मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया।1857 की क्रांति के बाद सामाजिक एकता का प्रतीक बना मेला
मेले के शुभारंभ पर मेला अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने बताया, कि 1857 की क्रांति के बाद लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से बारह युवाओं ने की थी।जब ही से सामाजिक एकता और सौहार्द के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है।
धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न