DUNGARPUR // माननीय मुख्यमंत्री द्वारा थैलेसीमिया कुटुंब योजना का शुभारंभ किया

DUNGARPUR – माननीय मुख्यमंत्री द्वारा थैलेसीमिया कुटुंब योजना का शुभारंभ किया गया है डूंगरपुर जिले में भी थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को बिना किसी रिप्लेसमेंट के पर्याप्त मात्रा में एवं उनकी मांग अनुसार रक्त उपलब्ध करवाने हेतु आज दिनांक 19 1 2026 वार सोमवार को स्वयंसेवी संस्थाओं की ब्लूड सेंटर हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय डूंगरपुर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महावीर इंटरनेशनल सिंधी समाज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी चौबीसा समाज MMB ग्रुप रॉयल ग्रुप राजस्थान बाल कल्याण समिति रोटरी क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने उपस्थिति दी
और उन्हें सभी को राज्य सरकार की थैलेसीमिया कुटुंब योजना के बारे में विस्तृत जानकारी नोडल चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई, थैलेसीमिया के ब्लड सेंटर डूंगरपुर में रजिस्टर्ड सभी बच्चों को सभी एनजीओ ने केयर टेकर बनाकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया आज की इस कार्यशाला में MMB ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने 43 वीं बार रक्तदान किया इस अवसर पर उपस्थित सभी एन जी ओ के मेम्बर्स द्वारा एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के जनहित के कार्यों की प्रशंसा की आभार खुमान सिंह द्वारा व्यक्त किया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
डूंगरपुर से तेज सिंह राठौड़ की रिपोर्ट
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित