The Chanakya TV Rajasthan

Dungarpur // फिटनेस का संदेश: राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल ‘संडे ऑन साइकिल’ में उमड़ा जनसैलाब!

Dungarpur // संडे ऑन साइकिल’ का जोश, फिटनेस और योग से गूंजा शहर

Dungarpur
Dungarpur

Dungarpur – सेहत और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए देश भर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। राजस्थान पुलिस, जिला डूंगरपुर की ओर से ‘संडे ऑन साइकिल’ और ‘योग शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर आम जनता और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत राजस्थान पुलिस, जिला डूंगरपुर की ओर से एक शानदार साइकिल रैली का आगाज किया गया । डूंगरपुर की प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत गैप सागर झील के किनारे जब तड़के सुबह साइकिल सवारों का यह काफिला गुजरा, तो नजारा देखने लायक था। इस दौरान न केवल पुलिस के जवान और स्थानीय युवा, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों ने भी पैडल मारकर फिटनेस के इस अभियान में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई। बता दें कि इस पहल के तहत केवल साइकिल रैली ही नहीं, बल्कि पुलिस लाइन डूंगरपुर में एक विशेष योग शिविर का भी आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन की इस अनूठी पहल की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे कम्युनिटी पुलिसिंग का एक बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं।निश्चित तौर पर, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को नजरअंदाज करना आम बात हो गई है, उम्मीद है डूंगरपुर की इस सुबह से देश के अन्य शहर भी प्रेरणा लेंगे।

डूंगरपुर से संवाददाता तेजसिंह राठौड की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version