Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Dungarpur// उत्तरायण पर्व पर संकट मोचन सेवा संगठन द्वारा भुवनेश्वर में ध्यान-योग शिविर आयोजित, संतों ने बताया ध्यान का महत्व

Dungarpur// संकट मोचन सेवा संगठन के द्वारा उत्तरायण के महापर्व पर भुवनेश्वर मे ध्यान योग शिविर का हुआ आयोजन संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश बारोट ने ओम मंत्र उच्चारण कर भगवान का ध्यान लगवाकर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। वही भारत स्वाभिमान योग के ब्लोक प्रभारी गणपत जी पटेल योगा व व्यायाम तथा कई तरह के प्राणायाम सीखाये। तथा गुजरात मोडासा से पधारे हुए संकट मोचन हनुमान मंदिर के महाराजी व गायत्री आश्रम गुजरात से पधारे हुए संत श्री प्रघ्मनाथजी महाराज ने सत्संग में बताया कि मनुष्य के जीवन मे ध्यान योग जरूरी है।

ओम ध्यान करने से मन को शुद्धी और शांति तथा शक्ति प्राप्त होती व अपने अंदर बैठी नकारात्मक शक्ति दूर होती है और आत्मा से परमात्मा का सीधा नाता जोड़ता है। वह योग करने से कई रोग होते हैं मुक्त योग प्रभारी गणपत जी ने भजन कीर्तन भी किये जिस पर श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला पडियार जिला,अध्यक्ष डॉ. बाल शंकर मनात, जिला उपाध्यक्ष रतनलाल बारोट ,ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल नाई ,जिला मीडिया प्रभारी तेज सिंह राठौड़, योगेश भाई पटेल ब्लॉक मीडिया प्रभारी रणछोड़ लाल कटारा, केठन, कोठारी विक्रम सिंह राठौड़ ,सोहनलाल कलाल, यशवंत जोशी के साथ कई श्रद्धालु मौजूद रहे ।।

Exit mobile version