The Chanakya TV Rajasthan

Faggi // रक्षाबंधन पर पेड़ों की भी कलाई सजी, मदनपुरा में दिखा अनोखा उत्सव

Faggi // मदनपुरा में अनोखा रक्षाबंधन, पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया रक्षा का संकल्प

Faggi
Faggi
Faggi - रक्षाबंधन पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं उपखंड फागी के ग्राम मदनपुरा में इस बार रक्षाबंधन का उत्सव बिल्कुल अनोखे अंदाज में मनाया 
गया। यहां भाई-बहन के प्यार में हरियाली का रंग घुल गया।गांव की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने केवल भाइयों की कलाई पर ही नहीं, बल्कि गांव के फलदार औरछायादार पेड़ों की
टहनियों पर भी रेशमी धागे बांधकर पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। यह हरियाली उत्सव सरकारी अध्यापक हंसराज बलौदा और कृषि अधिकारी सुनीता चौधरी के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में गांव की चौपाल से लेकर गलियों तक ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
"पेड़ हमारी सांसों की रक्षा करते हैं"
Faggi

Faggi – ग्रामीण नारायण गुर्जर फागी ने कहा कि हम पेड़ों की भाई-बहन जैसे प्यार करते हैं। ग्रामीणों ने पेड़ों को राखी बांधकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन लिया और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षक हंसराज बलौदा ने कहा, “जैसे भाई बहन की रक्षा करता है, वैसे ही पेड़ हमारी सांसों और जीवन की रक्षा करते हैं। इसलिए इनकी रक्षा करना हमारा धर्म है।” कृषि अधिकारी सुनीता चौधरी ने ग्रामीणों को कृषि और पर्यावरण के अटूट रिश्ते के बारे में टिप्स दिए और सभी को हरियाली का संकल्प दिलाया।

फागी से राकेश स्वामी की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61591608698410

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version