The Chanakya TV Rajasthan

Jaipur// फुलेरा के ट्रेन प्रबंधक बाबूलाल माली को 70वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ ने किया सम्मानित

Jaipur// जयपुर मंडल के फुलेरा स्टेशन पर कार्यरत ट्रेन प्रबंधक बाबूलाल माली को उनके साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए 70वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 महा प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ ने सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार बाबूलाल माली गाड़ी संख्या 19412 मेल/एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक कोच से अत्यधिक धुआं उठता देख उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए प्रत्येक कोच के दरवाजों पर आवाज लगाकर यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा।

फुलेरा
फुलेरा

Jaipur// तत्पश्चात रेलवे व राजस्थान पुलिस की सहायता से अग्निशमन वाहन को मौके पर बुलाया गया। अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उनकी त्वरित कार्रवाई से न केवल ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए रेलवे अधिकारियों द्वारा बाबूलाल माली को विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया।

फुलेरा

Jaipur// सम्मान समारोह के दौरान फुलेरा के समाजसेवी नवीन सैनी, रणबीर शार्दुल, योगेश सैनी, राजेश सैनी, सुनील सैनी, लोकेश सोनी ने अपनी टीम के साथ बाबूलाल माली का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उनके साहसिक एवं कर्तव्यपरायण कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

फुलेरा

 

 

 

 

Exit mobile version