JAIPUR // यातायात पुलिस में शामिल हुये 322 नये ट्रैफिक मार्शलजयपुर शहर में अब 526 ट्रैफिक मार्शल संभालेंगे यातायात व्यवस्था

JAIPUR – जयपुर पुलिस उपायुक्त यातायात डीसीपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, निर्बाध एवं सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के बेड़े में 322 नए ट्रैफिक मार्शल शामिल किए गए हैं। इनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन मार्शलों को औपचारिक रूप से ड्यूटी में लगाया गया। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक मार्शलों की कुल संख्या बढ़कर 526 हो गई है।
उन्होंने बताया कि नए ट्रैफिक मार्शलों को यातायात नियमों, सिग्नल संचालन, सड़क सुरक्षा और आमजन से व्यवहार से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया

JAIPUR – प्रशिक्षण के बाद डीसीपी ने उनका इंटरव्यू कर तैयारियों का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने सभी को निस्वार्थ भाव से कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई। इनकी तैनाती से प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास यातायात नियंत्रण में सुधार होने की उम्मीद है
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट