JAIPUR // फुलेरा अंडरपास रखरखाव कार्य पूर्ण, जलभराव से मिलेगी राहत

JAIPUR – फुलेरा रेलवे कॉलोनी क्षेत्र एवं फुलेरा बाजार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अंडरपास के रखरखाव का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद यह आश्वासन दिया गया कि अब अंडरपास में जलभराव की समस्या नहीं होगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
JAIPUR – अंडरपास से सुगम एवं सुरक्षित यातायात का शुभारंभ हरि झंडी दिखाकर किया गया। यह कार्य क्षेत्र के आवागमन को सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

JAIPUR – इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, भाजपा जयपुर जिला देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रणव अग्रवाल (अध्यक्ष, भाजपा मंडल फुलेरा), रतन राजोरा (पूर्व पालिकाध्यक्ष), आलोक तिवारी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता यादराम शर्मा, रेलवे फुलेरा के सहायक अभियंता पुनिया, आईडब्ल्यू श्रवण यादव सहित श्याम शर्मा, कमल शर्मा, मनीष गगरानी, संजय वार्ष्णेय, अशोक, दिलीप सुरोलिया, संतोष एवं लाला चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।स्थानीय नागरिकों ने अंडरपास के पुनः सुचारु संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे फुलेरा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
फुलेरा से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन