Jaipur // जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित, जनहित के मुद्दों पर मंथन

Jaipur – जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा एवं सीकर सांसद अमराराम सहित जिले के विधायक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, सफाई, पेयजल एवं विकास कार्यों सहित कई जनहित मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद मंजू शर्मा ने गर्मी को देखते हुए जयपुर शहर में बेहतर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा 15 दिनों में एमपी-एमएलए लेड के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मानसून से पहले नाले-नालियों की सफाई, पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ, द्रव्यवती नदी के सौंदर्यीकरण, श्मशान स्थलों पर छाया व बैठने की व्यवस्था और मुहाना मंडी में साफ-सफाई एवं सुविधाओं के विस्तार के निर्देश भी दिए गए।
Jaipur – ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने नियमन हो चुकी कॉलोनियों में सड़क निर्माण, नरैना सीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।
जयपुर से रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://x.com/tv_chanaky5736
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न