Jaipur // International Yoga Day 2026: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया योग, ‘फिट इंडिया’ के संकल्प को किया मजबूत

Jaipur – 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया योग, स्वस्थ भारत के संकल्प को दोहराया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आई स्वास्थ्य क्रांति
योग से ही होगा ‘फिट इंडिया’ का सपना साकार: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने 21 जून, 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पत्रिका गेट, जयपुर में आयोजित Yoga for Healthy Ageing योग शिविर में सम्मिलित हुए। आयुष विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के योग के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मानना है कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का अनुशासन है।
Jaipur – प्रधानमंत्री मोदी जी ने सदैव फिट इंडिया का आह्वान किया है और भारत की प्राचीन योग परंपरा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का कार्य किया है, ताकि हर नागरिक, विशेषकर युवा और मातृशक्ति, स्वस्थ रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने Yoga for Healthy Ageing की थीम को अत्यंत प्रासंगिक बताया और कहा कि योग उम्र की बाधाओं को दूर कर शरीर और मन को सदैव फिट रखता है। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई दी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया संकल्प को दोहराते हुए आह्वान किया कि प्रदेश व देश की जनता योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वयं को स्वस्थ रखेंगे, तो संपूर्ण भारतवर्ष स्वस्थ एवं सशक्त बनेगा।
जयपुर से हर्षवर्धन राणा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न