The Chanakya TV Rajasthan

jaipur // जयपुर अक्षरधाम में गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, भव्य जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां तेज

jaipur जन्माष्टमी पर सजेगा अक्षरधाम, छप्पन भोग और विशेष श्रृंगार होगा आकर्षण

jaipur

jaipur- स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर, जयपुर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।
​ वैशाली नगर स्थित BAPS श्री स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर, जयपुर में 04 सितम्बर 2026, शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। ​दर्शन एवं अभिषेक का समय: इस उत्सव में हजारों की संख्या में भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन एवं अभिषेक का लाभ सुबह 8:00 बजे से रात को 12:00 बजे तक मिलने वाला है। ​विशेष श्रृंगार एवं छप्पन-भोग: मंदिर को आकर्षक झांकियों से सजाया जाएगा। ठाकुरजी का विशेष मनमोहक प्राकृतिक श्रृंगार किया जाएगा और छप्पन-भोग जिमाए जाएंगे। भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित झांकियां: मंदिर परिसर में जन्मोत्सव झांकी, गोकुल-गमन, पूतना-वध, कंस-वध आदि विविध झांकियां सजाई जाने वाली हैं, जिससे हमें हमारी जीवन की परेशानियों में किस तरह रहना है उसकी सीख मिले।

jaipur- प्रसाद वितरण: मंदिर में आने वाले सभी हरिभक्तों को ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक व पंजीरी का विशेष लाभ प्रदान किया जाएगा। सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम: मंदिर में आयोजित सत्संग सभा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम—कृष्ण लीला/नृत्य नाटिका (बाल-युवा मंडल द्वारा) प्रस्तुत किए जाने वाले हैं। संगीतज्ञों द्वारा संगकीर्तन से भगवान के लीलाचारित्रों को गाया जाएगा, एवं संतों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के विषय में विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। विशेष प्रदर्शनी: मंदिर परिसर में बालकों द्वारा बाल संस्कार, व्यसनमुक्ति एवं पारिवारिक शांति पर आधारित प्रदर्शनी का भी भक्तजनों को लाभ मिलने वाला है। भक्तों की सुविधा एवं व्यवस्था: मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की सुविधा के लिए निःशुल्क बूट हाउस की व्यवस्था भी की जाने वाली है। सभी भक्तों को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए संतों व कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

http://thechanakyatvrajasthan.com

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

 

 

Exit mobile version