The Chanakya TV Rajasthan

JAIPUR // एफ.ए.ओ. राष्ट्रीय सलाहकारों का पी.जी.आई.वी.ई.आर.जयपुर में हुआ भ्रमण

JAIPUR // एफ.ए.ओ. राष्ट्रीय सलाहकारों का पी.जी.आई.वी.ई.आर.जयपुर में हुआ भ्रमण

JAIPUR
JAIPUR

JAIPUR – एफ.ए.ओ. के राष्ट्रीय सलाहकार डाॅ. ज्योति मिश्री, ए.एम.आर. और जूनोसिस तथा डाॅ. मंजु सोमन, ए.एम.आर. और लैब ने बुधवार को स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.) जयपुर के पशुचिकित्सा क्लिीनिकल परिसर तथा पशु जन्य रोग निदान, निगरानी एवं निवारण केन्द्र (सी. डी. एस. आर. जेड.) का भ्रमण कर संकाय सदस्यों तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की। और संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

और पशुचिकित्सा क्लिनिकल परिसर प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही क्लिनिकल सुविधाओं तथा नवाचार के बारे में पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। और डाॅ. ज्योति मिश्री ने संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की तथा भविष्य में एफ.ए.ओ. द्वारा संस्थान के साथ काम करने की इच्छा जताई।

JAIPUR – और उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले वर्षों में ए.एम.आर. और जूनोसिस कम उत्पादन का प्रमुख कारण बनेगा। इसलिए एफ.ए.ओ. ने इसे विश्व की दस प्रमुख समस्याओं में शामिल किया है। डाॅ. मंजु सोमन ने अपने उद्बोधन में एफ.ए.ओ. द्वारा ए.एम.आर. और जूनोसिस के क्षेत्र में अनुसंधान हेतु संस्थान को अनुदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में रूवास के निदेशक अनुसंधान प्रो. (डाॅ.) बलवन्त मेश्राम तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. (डाॅ.) रोहिताश दाधीच भी मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

जयपुर रामफूल मीणा की रिपोर्ट

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version