JODHPUR // साहित्यिक व सम्भावना संस्था द्बारा ज्ञानदीप पुस्तक का हुआ लोकार्पण

JODHPUR – “कविताओं में ज्ञान का दीप जल रहा है” क्योंकि एक शिक्षक और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते लेखिका ने पुस्तकों के साथ-साथ जीवन के पाठ भी पढे और पढ़ायें हैं ये पंक्तियां महिलाओं की साहित्यिक संस्था संभावना द्वारा आयोजित सुशीला भंडारी के काव्य संग्रह ज्ञान दीप के विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर पद्मजा शर्मा ने कही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव सवितेंद्र कहा कि अपने परिवेश को पढ़कर लिखने वाले साहित्यकार ही कालजई रचनाकार होते हैं

JODHPUR – आज लेखक के सामने अनेक चुनौतियां हैं जिन पर वह खरा उतरकर ही भावी पीढ़ी को कुछ दे सकता है विशिष्ट अतिथि प्रो चंद्रा सदायत ने शिक्षा और साहित्य का समाज में महत्व बताया और कहा कि सुशीला भंडारी की कविताएं कई प्रश्न खड़े करती हैं और समाधान भी देती है डॉ. अंजना चौधरी ने अपने पत्र वाचन में काव्य संग्रह का विश्लेषण किया लेखिका सुशीला भंडारी ने अपनी जीवन यात्रा और सृजन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए अपने परिवार को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा रिश्तों को बचाना एक बड़ी जिम्मेदारी बताया संभावना की अध्यक्ष बसंती पवार ने अतिथियों का भाव भरा स्वागत किया और संरक्षक डॉक्टर चांद कौर जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का
JODHPUR – संचालन मंजू शर्मा ‘मनि ‘ने किया कार्यक्रम में डॉक्टर कमल मोहनोत, नीना छिब्बर, खेमकरण लालस, रेणुका, श्री वास्तव, निम्बावत, भावेंद्र शरद जैन आदि के साथ शहर के जाने-माने साहित्यकार साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन