The Chanakya TV Rajasthan

JODHPUR // रेलवे बैंक ने 114 मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित

JODHPUR // रेलवे बैंक ने 114 मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित

JODHPUR
JODHPUR

JODHPUR – बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार परिहार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेलवे एम्पलॉईज को-ऑपरेटिव बैंकिंग सोसाइटी लिमिटेड, जोधपुर द्वारा मेधावी प्रतिभाओं के लिए पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वन्दना से दीप प्रज्जवलित करके की गयी।समारोह में मुख्य अतिथि उ.प. रेलवे, जोधपुर के मण्डल रेल प्रबन्धक अनुराग त्रिपाठी, एन.डब्ल्यू.आरई.यू. महामंत्री-मुकेश माथुर, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, रेलवे के सी.डी.ई.एन.सी. मनोहर सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी बसंत सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी-राधेश्याम चितारा, बैंक के चेयरमैन-कौशल कुमार, वाईस चेयरमैन-अशोक सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार परिहार उपस्थित हुए।

 

JODHPUR –  इस अवसर पर बैंक की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर एवं माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया।समारोह में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी, महामंत्री-मुकेश माथुर, रेलवे एवं बैंक के अधिकारियों ने कुल 114 मेधावी प्रतिभाओं को उनके द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर तथा प्रोफेशनल कोर्स करने पर 1500 रुपये-प्रमाण पत्र-शुद्ध चांदी का 10 ग्राम का मेडल तथा कक्षा बारहवी, दसवीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 1000 रुपये-प्रमाण पत्र-शुद्ध चांदी का 10 ग्राम का मेडल देकर सम्मानित करने का कार्य किया।

JODHPUR – इस अवसर पर महामंत्री मुकेश माथुर ने सभी छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत से अपनी शिक्षा हासिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उपस्थित समस्त मेधावी प्रतिभाएं बधाई के पात्र हैं।मण्डल रेल प्रबन्धक – अनुराग त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को योजनाबद्ध तरीके से कठोर परिश्रम करते हुए मेहनत करनी चाहिए।मण्डल अध्यक्ष-महेन्द्र व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि इस बैंक द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के हितों का पूरा ध्यान रखा है।

JODHPUR – यहाँ उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं।सी.डी.ई.एन.सी. मनोहर सिंह ने कहा कि बैंक ने मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करके उनका उत्साहवर्धन किया है। मैं इस बैंक के निरन्त प्रगति की कामना करता हूँ।उप मुख्य कार्मिक अधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि इस बैंक द्वारा किया जा रहा प्रत्येक कार्य सराहनीय है। यहाँ उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं।समारोह में बैंक संचालक मण्डल सदस्य मदनलाल गुर्जर, महेन्द्र सिंह, महेश उपाध्याय, श्रीमति अंजुमन पठान, मीठालाल मीणा, यूनियन पदाधिकारियों सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया

जोधपुर बिर्जेश पारीक की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

Exit mobile version