JODHPUR // श्याम बाबा की 500 मूर्तियों के निशुल्क वितरण हेतु पोस्टर का विमोचन

JODHPUR – श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा “घर-घर श्याम, हर घर श्याम” अभियान के तहत 19 मार्च 2026 को 500 श्याम बाबा की मूर्तियों के निशुल्क वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम का पोस्टर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विधिवत विमोचन किया।
संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि श्रद्धालु 1 मार्च से 5 मार्च तक व्हाट्सएप नंबर 99296 69816 पर संदेश भेजकर अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं।
JODHPUR – पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर गीता भवन में सामूहिक पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात 19 मार्च 2026 (हिंदू नववर्ष) को मूर्तियां श्रद्धालुओं को सौंपी जाएंगी।
संस्थान ने पूर्व में 100 मंदिरों में श्याम बाबा की मूर्तियां स्थापित कर नियमित पूजा प्रारंभ करवाई थी। अब 500 मूर्तियां घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
https://www.facebook.com/profile.php?id=6158081552814
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन