The Chanakya TV Rajasthan

Jodhpur // मंडोर कृषि मंडी में दर्दनाक हादसा: जेब में रखा मोबाइल फोन फटा, व्यापारी गंभीर रूप से झुलसा

Jodhpur // मंडोर कृषि मंडी में बड़ा हादसा: जेब में रखा मोबाइल फोन फटा, व्यापारी गंभीर रूप से झुलसा

Jodhpur

Jodhpur – शहर के मंडोर कृषि मंडी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एक किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक बम की तरह फट गया, जिससे मोबाइल में आग लग गई। हादसे में व्यापारी की जांघ और हाथ की अंगुलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की चपेट में आने से शरीर की चमड़ी तक उधड़ गई। जानकारी के अनुसार लाल सागर निवासी गोपाल सोनी सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे मंडोर कृषि मंडी स्थित अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। गोपाल ने बताया कि वह आमतौर पर अपना मोबाइल शर्ट की ऊपरी जेब में रखते हैं, लेकिन उस दिन टी-शर्ट पहनने के कारण फोन पैंट की जेब में रखा हुआ था। गोपाल सोनी के अनुसार वह दुकान के काउंटर की दराज में कुछ देख रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और उनकी पैंट में आग लग गई। पहले उन्हें लगा कि पास में रखे लैपटॉप से करंट लगा है, लेकिन नीचे देखने पर जेब से धुआं और आग निकलती दिखाई दी। उन्होंने बताया कि दर्द के कारण वह चिल्लाते हुए टेबल से दूर भागे और खुद को बचाने के लिए जेब से जलता हुआ मोबाइल बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान उनके हाथ की अंगुलियां भी बुरी तरह झुलस गईं।

Jodhpur
Jodhpur

Jodhpur – हादसे के बाद गोपाल सोनी को तुरंत मंडोर के सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे उनके मित्र नीरज बंसल उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार व्यापारी की जांघ पर गहरा घाव हुआ है। उनका इलाज प्लास्टिक सर्जन डॉ. राजेश गालवा की देखरेख में किया जा रहा है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। अचानक मोबाइल फोन में हुए ब्लास्ट ने मोबाइल सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version