Jodhpur // ट्रेन में 4.75 लाख के जेवर चोरी, 5 घंटे में गुजरात गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार
Jodhpur – ट्रेनो में सोने के जैवरात चोरी की वारदात करने वाली गुजरात के पालीताना, भावनगर की अन्तर्राज्यीय गैंग की दो महिलाओ को गिरफ्तार पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के 5 घण्टे के अन्दर किया पर्दाफाश परिवादी श्री विष्णु कुमार निवासी सुरसागर, जोधपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 19 जुन 2026 को मेरे मित्र की पत्नी जो मुम्बई में रहती है, जिनको धार्मिक कार्यकम हेतु वसई महाराष्ट्र से लाडनू जाना था, जो मुम्बई से सुर्यनगरी एक्सप्रेस से जोधपुर पहुँची थी तथा जोधपुर से लाडनू हेतु उनका रिजर्वेसन ट्रेन 19271 भावनगर हरिद्वार एक्सप्रेस में कोच एस-5 में सीट नम्बर 24 पर था। ट्रेन के रेल्वे स्टेशन जोधपुर पर पहुंचने पर महिला यात्री द्वारा ट्रैन में चढते समय किसी अज्ञात चोर द्वारा डायमण्ड जडित सोने की चार अंगुठी एवं एक सोने का लोकेट चोरी कर लिया गया जिनका कुल वजन 45 ग्राम है। इत्यादि रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण संख्या 40/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गम्भीरता एवं विशेष टीम का गठन श्री सुष्मित विश्वास, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, रेल्वेज राज. जयपुर एव श्री अजयपाल लाम्बा, महानिरीक्षक पुलिस, रेल्वेज राज. जयपुर के आदेशानुसार केवलराम पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर के निर्देशन में श्री राहुल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी जीआरपी वृत जोधपुर के निकट सुपरविजन में इस जैवरात चोरी की घटना को ट्रेस आउट करने एवं अपराधियो की धरपकड हेतु श्रीमती मुक्ता पारीक नि.पु. थानाधिकारी जीआरपी थाना जोधपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया .विशेष टीम श्रीमती कंचन राठौड सहायक उप निरीक्षक पुलिस जीआरपी थाना जोधपुर दीपेन्द्र पाल सिंह हैड कानि. साईबर सैल जीआरपी जोधपुर रीडमल सिंह कानि. 389 जीआरपी थाना जोधपुर मोहनलाल कानि. 340 जीआरपी थाना जोधपुर, अमर कानि. 203 जीआरपी थाना जोधपुर,खेमाराम कानि. 192 जीआरपी थाना जोधपुर पूजा महिला कानि. 503 जीआरपी थाना जोधपुर,राजकुमार कानि. आरपीएफ जोधपुर,बरजांग हैड कानि. आरपीएफ जोधपुर टीम द्वारा घटना का पर्दाफाश करने हेतु किये गये प्रयास उक्त घटना का अंजाम देने वाले आरोपी पूर्णतया अज्ञात होने से मुल्जिमो की पहचान करना बहुत मुश्किल कार्य था। मुल्जिम की तलाश हेतु ट्रेनो में विशेष गस्त एवं निगरानी रखी गई।
Jodhpur – इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अपराधियो का डाटा चैक किया गया। तकनीकी पहलूओ का सुक्ष्मता से विश्लेषण किया जाकर इन घटना को कारित करने वाली वाली गैंग की पहचान की जाकर मूल रूप से गुजरात के पालीताना की रहने वाली गैंग की दो महिलाओ को गिरफतार कर प्रकरण में पूछताछ की गई तो उक्त चोरी की घटना को अजाम देना स्वीकार किया गया। तरीका वारदात
उक्त गैंग द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं भीडभाड वाले स्थानो पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। रेल्वे स्टेशन की टिकट खिडकी पर टिकट लेते समय भीड में, ट्रेन के आगमन पर कोच में चढते समय यात्रियो की भीड का फायदा उठाकर एक सदस्य द्वारा महिला यात्रियो को ट्रेन में चढ़ने से रोके रखा जाता है दूसरी महिला सदस्य द्वारा चोरी छुपे महिला यात्री के बैग की तलाशी ली जाकर उसमे रखे जैवरात, नगदी एवं कीमती सामान चोरी कर लिये जाते है। इस घटना में भी पीडिता द्वारा ट्रेन के रिजर्वेसन कोच में चढते समय चोरी छूपे महिला आरोपियो द्वारा पीडिता के बैग की तलाश ले ली गई एवं उसमें रखा एक लेडिज पर्स जिसमें सोने के जैवरात थे जो चोरी कर लिये गये। गिरफ्तार आरोपिया मूल रूप से गुजरात के पालीताना, भावनगर की रहने वाली है तथा दिल्ली में रहकर देश भर में चोरी की वारदातो को अंजाम दिया जाता है। गिरफ्तार आरोपिया का आपराधिक रिकार्ड रसीलाबेन पत्नी श्री आकाश भाई कांगिया उम्र 34 साल नि. गराजिया रोड, भीलवास, पालीताना पुलिस थाना पालीताना जिला भावनगर (गुजरात)। इसके विरूद्ध दिल्ली में चोरी के दो प्रकरण दर्ज है। (2) मालाबेन पत्नी श्री सुरज देवीपूजक वागरी (सोलंकी) उम्र 55 साल निवासी झुग्गी झोपड़ी पक्की सराय, रेलवे स्टेान अम्बाला केन्ट हरियाणा हाल निवासी गराजिया रोड, भीलवास, पालीताना पुलिस थाना पालीताना जिला भावनगर गुजरात बरामगदी चार डायमण्ड युक्त अंगुठी वजन करीबन 40 ग्राम कीमतन 4,75,000
जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
