Jodhpur // बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
Jodhpur – भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को पावटा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर ग्रामीण दक्षिण की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि 23 जून 1953 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। भारतीय जनता पार्टी उनकी पुण्यतिथि को पूरे देश में “बलिदान दिवस” के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश, एक संविधान और एक निशान” के संकल्प को लेकर आंदोलन किया था, जिसका उद्देश्य देश की एकता को मजबूत करना था।
Jodhpur – उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम डागा, जिला उपाध्यक्ष जय किशन पंचारिया, माधु सिंह मेरासिया, गुमाना राम देवासी, प्रेमलता प्रजापत, महामंत्री शिवराम ग्वाला, जिला मंत्री मानक सिंह राजपुरोहित, वीरेंद्र गोदारा, कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण वैष्णव, जिला प्रवक्ता कमलेश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अयूब पठान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
