Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Jodhpur // जोधपुर रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों का जोरदार विरोध, ई-पास सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन

Jodhpur // जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ई-पास व्यवस्था के खिलाफ रेल कर्मचारियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Jodhpur

Jodhpur – नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन द्वारा दिनांक 29.05.2026 रेलवे बोर्ड ने सेवानिवृत रेल कर्मचारी, विधवा एवं दिव्यांग कर्मचारियों को मैनुअल पास जारी नहीं कर सिर्फ ई-पास जारी करने के आदेश जारी किये जिसके विरोध में दोपहर 12ः30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर ऋषीकेश एक्सप्रेस पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। गाडी सं. 14888 के आने से पूर्व 11 बजे स्टेशन पर मीटिंग करते हुए सेवानिवृत कर्मचारी श्री हनुमानदास वैष्णव, गजे सिंह, मदनलाल गुर्जर(कार्यशाला सचिव), अनोप सिंह पंवार, मोतीलाल, हेमन्त शर्मा, देवीलाल चौहान, महावीर सिंह, त्रिलोकचन्द सुथार, लाखाराम ने उपस्थित सेवानिवृत सभी साथियों को बताया कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के बिल्कुल भी हित में नही है। आये दिन नये फरमान जारी कर देती है जिसका हम सभी विरोध करते है। उपस्थित साथियों से आग्रह है कि इस मजदूर विरोधी नीति को हमकों निरन्तर विरोध करना होगा ताकि मजदूरों का किसी भी स्तर पर अहित न होवे। मीटिंग का संचालन परमानन्द गुर्जर ने किया।

Jodhpur

Jodhpur – मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने उपस्थित सेवानिवृत साथियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सेवानिवृत कर्मचारी व पारिवारिक पेंशन लेने वाले अधिकतर कर्मचारियों के पास एन्ड्रोईड मोबाईल फोन भी नहीं है। अधिकतर सेवानिवृत कर्मचारियों के पास की-पैड वाला मोबाईल फोन है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी रहती है। अतः संगठन मांग करता है कि पूर्व की तरह मैनुअल पास जारी किए जाएं तथा ई-पास संबंधी आदेश को तुरन्त प्रभाव से रद्द करने के आदेश जारी किए जाएं। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने कहा कि सरकार नीजिकरण बहुत तेजी के साथ कर रही है जिसका AIRF/NWREU विरोध करती है। विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी साथियों ने हाथों में तख्तियां लिये हुए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के बैनर तले गाडी सं. 14888 के जोधपुर आगमन पर दो की पंक्ति में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बन्ने सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, लाखन सिंह, मोईन खान, राजेश कुमार गुर्जर, मीठालाल मीणा, सोहनलाल भाटी, विष्णुदत्त शर्मा, रामरतन, जगदीश प्रसाद साहित सैंकड़ों की तादाद में सेवानिवृत कर्मचारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version