The Chanakya TV Rajasthan

Jodhpur // जोधपुर में विशाल निःशुल्क ज्योतिष शिविर, 2000 से अधिक लोगों ने लिया परामर्श

Jodhpur // जोधपुर में विशाल निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर, 2000 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Jodhpur
Jodhpur

Jodhpur – महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती के पावन अवसर पर सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, श्याम भक्ति सेवा संस्थान एवं मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सूर्यनगरी जोधपुर में विशाल निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2000 से अधिक लोगों ने विभिन्न ज्योतिषीय परामर्शों का लाभ उठाया। शिविर में देशभर से आए प्रतिष्ठित ज्योतिष विशेषज्ञों ने जन्मपत्री, वास्तु, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, टैरो कार्ड तथा अन्य ज्योतिषीय विधाओं के माध्यम से लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ के आईजी एम.एल. गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा उपस्थित रहे। वरिष्ठ समाजसेवी अरुण माहेश्वरी, अरुणा सांखला, मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं उनकी टीम तथा श्याम भक्ति सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। आयोजन पंडित एस.के. जोशी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं लेखिका अंशु हर्ष ने किया, जबकि श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने आभार व्यक्त किया। आयोजक पंडित एस.के. जोशी ने बताया कि इस निःशुल्क परामर्श शिविर का उद्देश्य आमजन की ज्योतिषीय जिज्ञासाओं का समाधान करना तथा उन्हें जीवन की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सकारात्मक एवं उपयोगी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अनुशासित व्यवस्था, विशेषज्ञों की सेवाओं और जनसहभागिता ने इस आयोजन को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया।

Jodhpur

Jodhpur – इस अवसर पर ज्योतिष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम द्विवेदी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन में सेवाएं देने वाले देशभर के सभी ज्योतिष विशेषज्ञों को ‘ज्योतिष शिरोमणि अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। सम्मानित ज्योतिष विशेषज्ञों में एस्ट्रो राजीव कोहली, एस्ट्रो मोनिका खुराना, कुमार प्रवीण, सिग्नेचर एक्सपर्ट संदीप भार्गव, टैरो कार्ड रीडर कांता राठी, पंडित बृजमोहन शर्मा, डॉ. श्याम शर्मा, कीर्ति श्रीमाली, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, पंडित अजय कृष्ण व्यास, पंडित विष्णु प्रकाश शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, पंडित विजय दत्त पुरोहित, पंडित खींवराज शर्मा, पंडित शंकर सिंह राजपुरोहित, डॉ. भेरू प्रकाश दाधीच, पंडित मनोज मिश्रा, कौशल नारायण जोशी, नवीन ओम जी रामावत, भूपेंद्र वास्तु, पंडित मुकेश दाधीच, पंडित मुकेश शर्मा, डॉ. संजय बोहरा, रितेश व्यास, अर्चना प्रजापति, टैरो किरण भाग्यश्री, दमयंती जांगिड़, डॉ. काजोल शर्मा, ओम कुमारी व्यास, डॉ. डिंपल व्यास तथा डॉ. अक्षिता कच्छवाहा शामिल रहे। उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए पवन बूब, देवेश मिश्रा, अंशु हर्ष, राजीव गौड़ एवं श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत को सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आयोजन समिति के सदस्य किशोर सिंह पंवार, लक्की गोयल, मनीष गहलोत, नितिन आचार्य, पुखराज जांगिड़, जगदीश कुमार, ईश्वर सिंह उदावत, माधव सिंह, मोहित हेड़ा, निश्चल सोलंकी, एन.के. ओझा, प्रभांशु जोशी, भूमित्र जोशी, अक्षिता राजपुरोहित, मुकेश हर्ष, भवानी सिंह राजपुरोहित एवं प्रवीण सिंह राजपुरोहित की उल्लेखनीय भूमिका रही। सभी को उनके उत्कृष्ट सहयोग एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

जोधपुर से विजय पारीक की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version