The Chanakya TV Rajasthan

Jodhpur // गुरु पूर्णिमा पर बड़े रामद्वारा में उमड़ी आस्था, संत श्री रामप्रसाद जी के सान्निध्य में निकली भव्य शोभायात्रा

Jodhpur // गुरु पूर्णिमा पर बड़े रामद्वारा में श्रद्धा का सैलाब, संत श्री रामप्रसाद जी के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकली

Jodhpur
Jodhpur

Jodhpur – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर सममूल्य जोधपुर सूरसागर रोड स्थित बड़े रामद्वारा में संत श्री रामप्रसाद जी के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन संत श्री रामप्रसाद जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़े रामद्वारा पहुँचे। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन किया तथा गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

Jodhpur

Jodhpur – इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए गुरु महिमा का गुणगान करते चले। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। पूरे रामद्वारा परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी ने गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।

जोधपुर से बृजकिशोर पारीक की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version