The Chanakya TV Rajasthan

Kawai // एंटी-वेनम अभियान के तहत कवाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो गांजे के साथ अंतराज्र्यीय तस्कर गिरफ्तार

Kawai  // बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त; उड़ीसा से लाकर कवाई क्षेत्र में सप्लाई करता था खेप

Kawai
Kawai

Kawai – जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “एंटी-वेनम अभियान” के तहत कवाई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 8 किलो (7 किलो 958 ग्राम) अवैध गांजा बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।
### वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बारां के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी (डीएसपी) अटरू के सुपरविजन तथा कवाई थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस लगातार मुस्तैद है।
### घेराबंदी कर कच्चे रास्ते पर दबोचा
पुलिस टीम जब गश्त के दौरान गोरधनपुरा बायपास तालाब के पास मौजूद थी, तभी हनुमान चौकी की तरफ से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। बाइक पर एक संदिग्ध सूटकेस बंधा हुआ था। पुलिस को सामने देख बाइक चालक ने यू-टर्न लिया और कच्चे रास्ते पर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता और सजगता दिखाते हुए पीछा किया और आरोपी को चारागाह भूमि के पास घेराबंदी कर दबोच लिया।

### सूटकेस से बरामद हुई गांजे की 8 थैलियां

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम हरगोविंद उर्फ गोविंद पुत्र चतुर्भुज मीणा (निवासी भिडरा, थाना फतेहगढ़, जिला गुना, मध्य प्रदेश) बताया। जब पुलिस ने

मोटरसाइकिल पर बंधे सूटकेस की तलाशी ली, तो उसमें खाकी टेप से पैक की हुई गांजे की 8 थैलियां बरामद हुईं।
* कुल बरामदगी: 7 किलो 958 ग्राम गांजा

* कार्रवाई: आरोपी मादक पदार्थ के परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Kawai – > उड़ीसा से जुड़े हैं तस्करी के तार

> प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि वह यह गांजा उड़ीसा के बिलासपुर क्षेत्र से लेकर
आता था और कवाई व आसपास के इलाकों में इसकी सप्लाई करता था। आरोपी ने कबूल किया है कि वह पहले भी कई बार इस तरह गांजे की अवैध खेप यहां खपा चुका है। पुलिस अब इसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

### सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम):

इस सफल कार्रवाई में कवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर साथ पुलिस टीम के कांस्टेबल आमिर, रामेश्वर, महेंद्र, कपिल तथा जिला विशेष टीम (DST) बारां के जवानों की बेहद सक्रिय और अहम भूमिका रही।

### थानाधिकारी की सख्त कार्यशैली से आमजन में बढ़ा विश्वास
कवाई थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ उनकी इस सख्त और निर्भीक कार्यशैली से जहां एक ओर अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं दूसरी ओर आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई का स्वागत किया है।

कवाई से राजेशकुमार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version