The Chanakya TV Rajasthan

Niwai // आयुक्त राकेश राजोरिया ने कार्यालय महिला अधिकारिता विभाग टोंक का औचक निरीक्षण किय

Niwai // आयुक्त राकेश राजोरिया ने कार्यालय महिला अधिकारिता विभाग टोंक का औचक निरीक्षण किय

niwai
niwai

niwai – महिला अधिकारिता विभाग राजस्थान के आयुक्त राकेश राजोरिया ने 18 फरवरी बुधवार को महिला सुरक्षा सलाह केंद्र निवाई का औचक निरीक्षण कर केंद्र पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उपस्थित काउंसलर को विभागीय गतिविधियों का प्रचार प्रसार करने पर व्यापक बल दिया तथा साथ ही आयुक्त राजोरिया ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवादी के प्रकरण को गंभीरता से लेकर उनके त्वरित समाधान किया जाए तथा पीड़ित महिलाओं को महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

niwai – इसके पश्चात आयुक्त राकेश राजोरिया द्वारा निवाई में लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों से चर्चा की गई तथा योजना के लाभ मिलने में आ रही कठिनाइयों के बारे में चर्चा की।आयुक्त राजोरिया द्वारा सखी वाणी स्टॉप सेंटर टोंक का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई । आयुक्त राजोरिया द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों से प्रत्यक्ष वार्ता कर उनका फीडबैक लिया गया। आयुक्त राजोरिया द्वारा टोंक शहर में उड़ान योजना के लाभार्थियों से वार्ता की गई तथा उन्हें उड़ान के पैकेट भी वितरित किए गए।

niwai – आयुक्त राजोरिया द्वारा महिला अधिकारिता विभाग में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सलाह केंद्र एवं डीएचईडब्ल्यू के काउंसलर से भी वार्ता कर उनकी प्रगति विवरण की समीक्षा की गई । आयुक्त राकेश राजोरिया ने टोंक कलेक्टर कल्पना अग्रवाल से भी शिष्टाचार भेंटवार्ता की गई तथा सहायक निदेशक टोंक को लाडो प्रोत्साहन योजना, उड़ान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए । इस संपूर्ण यात्रा कार्यक्रम में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता मैरिंगटन सोनी, सहायक निदेशक संजय कुमार तथा महिला अधिकारिता विभाग के यूडीसी अमित कुमार उपस्थित रहे ।

निवाई से उमेश सोनी की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

 

Exit mobile version