The Chanakya TV Rajasthan

RAJASAMND // स्वच्छता अभियान का आयोजन किया

RAJASAMND // राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला राजसमन्द के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन

RAJASAMND
RAJASAMND

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन राजसमन्द के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला राजसमन्द के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए सी.ओ. स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सनराइज एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथद्वारा के स्काउट एवं गाइड द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई।

RAJASAMND

कार्यक्रम में स्काउटर धर्मेंद्र अनोखा, प्रधानाचार्य शिप्रा भाटिया, गाइडर फरजाना छिपा, तोषित चौहान, मोनू कुमारी, माधव पालीवाल एवं चेतन बैरवा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान आमजन को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का सीमित उपयोग करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी अवसर पर सनराइज एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथद्वारा द्वारा अपने 19वें फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में एक वाटर डिस्पेंसर भेंट किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

Exit mobile version