RAJASAMND // विश्व मत्स्य दिवस पर रोजगारोन्मुखी योजनाओं की दी जानकारी

RAJASAMND – राजसमंद के नंदसमंद बांध पर विश्व मत्स्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मत्स्य पालकों, मत्स्य कृषकों एवं मछुआरा समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला मत्स्य अधिकारी डॉ शीतल नरुका ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की रोजगारोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान राजसमंद जिले के मत्स्यपालक कन्हैयालाल गहलोत को ‘श्रेष्ठ मत्स्यपालक 2025’ पुरस्कार प्रदान किया गया, जिससे समुदाय के अन्य सदस्यों में भी प्रेरणा और प्रोत्साहन का संचार हुआ।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण