Rajasthan // राजस्थान में साल के अंत में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बता दें कि गुजरे कुछ दिनों से राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी की पड़ रही है। जिसकी वजह से रेल और हवाई यातायात पर काफी असर देखने को मिल रहा है। फतेहपुर, करौली, माउंट आबू के अलावा भी कई जिलों में ठंड की वजह से ओस की बूंदें जम गई है। हाल ही में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि जनवरी के माह में ठंड प्रचंड प्रकोप देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड
Rajasthan – राजस्थान में उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में दिसंबर के अंत और साल की शुरूआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के होगी। जिसमें बीकानेर, , हनुमानगढ़, चुरू, श्री गंगानगर, झुंझुनू, पिलानी, खेतड़ी, राजगढ़ और सूरतगढ़ जैसे अन्य कई इलाकों में भी सुबह घना कोहरा और शीतलहर की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी दी गई है कि जगहों पर पाला पड़ने सकता है, इसलिए राज्य के किसानों अपना बचाव और सतर्क रहने की जरूरत है। इसके साथ ही वाहन चालको को भी कम स्पीड और सुरक्षा के साथ वाहन चलान के निर्देश दिए गए है।
Rajasthan – राजस्थान में मौसम विभाग के द्वारा मे 31 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं (अजमेर) 9.7 डिग्री, (भीलवाड़ा )9.0 डिग्री, (अलवर) 4.8 डिग्री, (जयपुर) 9.3 डिग्री, (सीकर) 5.0 डिग्री, (कोटा) 8.8 डिग्री, (बाड़मेर) 12.6 डिग्री, (जैसलमेर) 10.4 डिग्री, (जोधपुर) 11.5 डिग्री, (माउंट आबू) 5.1 डिग्री, (बीकानेर) 12.8 डिग्री, (फतेहपुर ) 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
साल की शुरुआत बारिश के साथ
Rajasthan – राजस्थान में जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बताया गया है कि एक नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से साल के अंत में यानि 31 दिसंबर को जोधपुर, बीकानेर के साथ अजमेर और राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम में बदलाव होने के कारण ठंड बढ़ सकती है। वही मौसम विभाग के द्वारा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं कि नए साल के दिन लोग सर्दी से अपनी करके ही घर से बाहर निकले और बच्चों का विशेष ध्यान दें।
Rajasthan – इसके साथ ही नए साल को (1 जनवरी, 2026) , जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और जयपुर के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं यह भी आशंका जताई की 2 जनवरी से फिर से राज्य के जिलों का मौसम शुष्क हो जाएगा। बता दे कि आगामी 3-4 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल