The Chanakya TV Rajasthan

Rajasthan – भजनलाल का दोषी चिकित्सा अधिकारियों को कड़ा सबक, 2 की सेवा समाप्त, 5 की पेंशन स्थायी रूप से रोकी

Rajasthan – मुख्यमंत्री की अनुशासनात्मक मामलों में सख्त कार्रवाई हुई, जिसमें आपराधिक प्रकरणों में दोषी 2 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी गई साथ ही
4 सेवानिवृत्त चिकित्सकों सहित 5 की पेंशन रोकी गई।

Rajasthan – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए विभागीय जांच से जुड़े 8 प्रकरणों पर निर्णायक एवं सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयुर्वेद और पशुपालन विभाग के 2 चिकित्सा अधिकारियों को आपराधिक मुद्दों में दोष साबित होने पर उन्हे पद से हटाए जाने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, राजस्थान नियम, 1958 के नियम 16 के अंतर्गत सेवानिवृत्त राजकीय चिकित्सकों के विरुद्ध संचालित विभागीय जांच के 3 प्रकरणों में सख्त निर्णय लेते हुए 4 चिकित्सकों एवं एक कार्मचारी के खिलाफ एक्शन लिया। जिसपर उनकी पेंशन रोके जाने के दंड का अनुमोदन किया गया है।

Rajasthan – नियम 16 सीसीए के ही 2 अन्य प्रकरणों में लंबे समय से अनुपस्थित रहने एवं अराजकीय आचरण के आरोपों में 2 अधिकारियों के विरुद्ध प्रमाणित आरोपों पर आधारित जांच निष्कर्षों को राज्यपाल से अनुमोदन हेतु भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं, नियम 17 सीसीए के एक प्रकरण में अपील स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारी को राहत प्रदान की गई है।

Rajasthan- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रशासनिक शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और दोषी कार्मिकों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Exit mobile version