RAJSAMAND // चिरंजीव विशाल बावा ने श्रीजी को लाड़ लड़ाकर उतरी आरती

RAJSAMAND – पुष्टीमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में शनिवार को छप्पनभोग मनोरथ का आयोजन किया गया, इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया । पूज्यपाद तिलकायत 108 श्री राकेश जी महाराजश्री की आज्ञा से वैष्णव परिवार की ओर से श्रीजी प्रभु को बड़े मनोरथ में छप्पन भोग अरोगाया गया । इस अवसर पर श्रीजी प्रभु को विशेष श्रृंगार धराया गया जिसमें विशेष रूप से श्वेत साटन के चागदार वागा गुलाबी गाती का पटका व श्रीमस्तक पर जड़ाऊ कूल्हे ओर मुकुट का पान के श्रृंगार से सुशोभित किया गया।

RAJSAMAND – इस अवसर पर तिलकायत सुपुत्र चिरंजीव गोस्वामी विशाल बावा सेवा में पधारे व प्रभु श्रीनाथजी को लाडले लाल प्रभु के संग छप्पन भोग के विशेष भोग लगाए गए । जिसके बाद विशाल बावा ने प्रभु को लाड लड़ाकर राजभोग दर्शन में आरती उतारी ।दर्शन पश्चात मनोरथी कोकिला बेन जितेंद्र कुमार शाह चौकसी परिवार और चेतन संजय शाह व मानसी वीरेन शाह और उनके परिवार का मंदिर परंपरा अनुसार विशाल बावा ने उपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया ।
इससे पूर्व कल से वैष्णव परिवार द्वारा द्वारकेश लाल जी महाराज के सानिध्य में सत्संग का आयोजन किया गया।छप्पनभोग के अवसर पर मनोरथी परिवार के अलावा सैकड़ों वैष्णवों ने भी इस आलोकिक मनोरथ के दर्शनों का लाभ लिया ।
राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित