RAJSAMAND // देशभक्ति गीतों, फूल-मालाओं और तिरंगे के बीच निकली भव्य शोभायात्रा

RAJSAMAND – भीलवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित नेगडियाखेड़ा निवासी बीएसएफ में कार्यरत सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह चुंडावत के 38 वर्ष 4 माह के गौरवशाली सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्र में अभूतपूर्व सम्मान देखने को मिला। सेवा निवृत्ति के पश्चात जैसे ही वे अपने गांव लौटे, परिजनों व क्षेत्रवासियों ने डीजे पर देशभक्ति गीतों, फूल-मालाओं और तिरंगे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
RAJSAMAND – क्षेत्रवासी सब इंस्पेक्टर चुंडावत के स्वागत के लिए गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर कुरज चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां फूल-मालाएं पहनाकर और देशभक्ति नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि छोटे से गांव नेगडियाखेड़ा के सपूत भंवर सिंह चुंडावत ने पूरी निष्ठा, तन-मन और ईमानदारी से राष्ट्र की सेवा की है, जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।

RAJSAMAND – सेवानिवृत्ति की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग कुरज चौराहे पर पहुंचे। वहां से तिरंगे लहराते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्ग से होती हुई गांव पहुंची। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं दो जेसीबी पर खड़े होकर भी लोगों ने फूल बरसाकर सम्मान प्रकट किया। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
गांव पहुंचने पर सब इंस्पेक्टर चुंडावत ने प्रभु श्री चारभुजा नाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर कुरज, कुंवारिया, खंडेल, लापसिया, नेगडियाखेड़ा, टपरिया खेड़ी, फुकिया, सालेरा, सहाड़ा सहित आसपास व दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी राष्ट्रसेवा के इस जांबाज को सम्मानित किया।
यह अभिनंदन समारोह न केवल एक सैनिक के सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रसेवा की प्रेरणा भी बना।
राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन