The Chanakya TV Rajasthan

Rajsamand // स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Rajsamand // पसंद में स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण, पुण्यतिथि पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Rajsamand
Rajsamand

Rajsamand – पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौर की पुण्यतिथि पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड ने किया प्रतिमा अनावरण एवं दी श्रद्धांजलि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौर की पुण्यतिथि पर हरिओम दिया फैंस द्वारा पसुन्द ग्राम पंचायत के हरिओम उपवन में राजसमन्द के पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ कि प्रतिमा अनावरण सांसद महिमा कुमारी मेवाड कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बाहरठ हरिसिंह राठौड़ करणवीर सिंह राठौड़ उप प्रधान सुरेश जोशी कार्यक्रम के संयोजक महेश पालीवाल की गरिमामय उपस्थित मे की गयी वही प्रतिमा अनावरण के उपरांत श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद महिमा कुमारी मेवाड हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राजसमंद संसदीय क्षेत्र में जिस भी हिस्से में वह पहुंची वहां आमजन द्वारा स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौर के कार्यों उनके सरल स्वभाव और जनता से उनके आत्मीय जुड़ाव का उल्लेख अवश्य किया गया यह इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के दिलो में एक विशेष स्थान बनाया सांसद ने कहा कि स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ का जीवन सादगी जन सेवा समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है वह जमीन से जुड़े हुए नेता थे उन्होंने सदैव आमजन की भावना को समझते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया यही कारण है कि आज भी उनके समर्थक शुभचिंतक क्षेत्रवासि उन्हें आत्मियता से याद करते हैं उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए यह प्रतिमा अनावरण किया गया है वही कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने हरिओम दिया फैन्स के कार्यकरतोओ एवं पसुन्द सरपंच अयन जोशी की तारीफ करते हुए खा कि उनकी इस मूर्ति अनावरण से स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ कि यादें ताज़ा कर दी विधायक राठौड़ ने कहा कि हरिओम सिंह जी राजनीति के अजातशत्रु थे उन्हे हर विचारधारा के लोग पसंद करते थे उन्होंने अपने व्यवहार में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जो भी उनके पास फ़रियाद लेकर जाता वो उसे प्राथमिकता से करने का प्रयास करते उनकी विशेषता थी की वे पद से नहीं, संवेदना से राजनीति करते थे , भाजपा प्रदेश महामंत्री, सांसद, जिला प्रमुख व जिला अध्यक्ष जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे, किंतु इतनी ऊँचाइयों पर पहुँचने के बाद भी उनके व्यक्तित्व में कभी पद का अहंकार नहीं आया वे सदैव जमीन से जुड़े रहे।

Rajsamand

Rajsamand – वही सभा को संबोधित करते हुए मानसिंह बारहठ ने कहा कि राजसमंद के स्थानीय राजनीतिज्ञ आदर्श व कुशल नेतृत्व स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उन विचारों, संस्कारों और उस जीवन दृष्टि का पुनः स्मरण है जिसने हजारों कार्यकर्ताओं को दिशा दी, हरिओम सिंह जी ने एक सांसद के रूप में हमेशा ग्रामीण विकास, शिक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता दी। उनकी सबसे बड़ी पहचान थी—साधारण रहन-सहन और असाधारण जनसंपर्क । हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को वो नाम से जानते थे और हर समस्या को अपनी समस्या समझकर सुलझाते थे , उनका मानना था कि “राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं” और यह वाक्य उन्होंने अपने जीवन में उतारकर दिखाया । सभा को पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत उदयपुर के पूर्व महापौर रविंद्र श्रीमाली मैं भी संबोधित किया कार्यक्रम में श्री कृष्ण पालीवाल सत्यनारायण पूर्बीया महेंद्र सिंह चौहान नवल सुराणा आशा पालीवाल वीरेंद्र पुरोहित पूर्व प्रधान सुरेश जोशी जवाहर जाट नर्बदा शंकर पालीवाल शंकर पालीवाल सविता सनाढय महेश आचार्य दिग्विजय सिंह भाटी प्रदीप खत्री हिम्मत कुमावत सविता धीरज पुरोहित विकास पालीवाल विनोद जोशी भेरूलाल नंदवाना गिरीश पालीवाल टीना सेन सफलता गुर्जर रीना कुमावत मोनिका जोशी अशोक पालीवाल गोविंद प्रजापत भारत दवे सहित जिले भर से बड़ी संख्या में राजनैतिक गैर राजनैतिक संस्थाओ के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में स्वागत भाषण अयान जोशी द्वारा दिया गया आभार हरि सिंह जी राठौड़ ने व्यक्त किया तथा मंच संचालन गोपाल कृष्ण पालीवाल एवं गिर्राज काबरा ने किया ने किया

राजसम्बंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version