Rajsamand // देवगढ़ में दंपती पर जानलेवा हमला, 7 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूट के प्रयास का आरोप
Rajsamand – एंकर “राजसमंद के देवगढ़ में एक दंपती ने 7 लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।” “देवगढ़ की कच्ची बस्ती निवासी मीरा देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 जून 2026 को रात करीब 9 बजे वह और उनके पति जीवराज खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 7 लोगों ने हाथों में लट्ठ और धारदार हथियार लेकर उनके घर में प्रवेश किया और दोनों पर हमला कर दिया।”
Rajsamand – पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके और उनके पति के साथ लाठियों, कुल्हाड़ी और लात-घूसों से मारपीट की। इससे दोनों के सिर, कमर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने मीरा देवी के साथ मारपीट कर उनके गहने छीनने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।” “मीरा देवी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
