The Chanakya TV Rajasthan

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

RAJSAMAND// श्रीजी पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, नाथद्वारा द्वारा सिमुक्राफ्ट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तथा पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण के माध्यम से गायों में कृत्रिम गर्भाधान” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम्” के पूर्ण संस्करण के सामूहिक गायन से की गई। वर्ष 2025 में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. शक्ति सिंह (संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग), डॉ. पद्मा मील (वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, उदयपुर), डॉ. योगेश बारोलिया, डॉ. ममता कुमारी (सहायक प्रोफेसर, सीवीएएस) एवं डॉ. सुभाष चंदार (पशु चिकित्साधिकारी) सहित अनेक विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।

RAJSAMAND// संगोष्ठी के दौरान एएचडीपी के विद्यार्थियों को स्मार्ट तकनीकों के सजीव प्रदर्शन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में प्रत्येक छात्र के साथ संवाद एवं व्यावहारिक अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह अभिनव एवं अद्वितीय प्रयास विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावहारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस अवसर पर डॉ. अविनाश (प्राचार्य), डॉ. राजपूत तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

संस्थान द्वारा पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम प्रशिक्षण विधियों को अपनाने और विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/reels/?hl=en

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

ALWAR// भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण की पहल

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

 

Exit mobile version