RAJSAMAND // नव वर्ष के पूर्व संध्या में राजसमंद में दर्दनाक हादसा

RAJSAMAND – राजसमंद जिले के आमेट थाना सर्किल में कल देर रात एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। जहा आमेट की ओर से रेलमगरा जा रही अर्टिका कार ने राजपुरा मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पांच पलटी खाई।पलटने के बाद कार में अचानक आग लग गई। आमेट थानाधिकारी ने बताया कि कार में 5 लोग सवार थे कार में सवार विकास जैन उम्र 32 साल निवासी रेलमंगरा व उन की पत्नी राजेश्वरी जैन व उनकी 2 बेटियां गनिष्ठा उम्र 4 साल व प्रनीधी उम्र 1 साल व कार ड्राइवर कालू राम सवार थे।
कार में सवार पति,पत्नी उनकी4 वर्षिय पुत्री व कार ड्राइवर को राहगीरो ने जलती हुई कार से बाहर निकाला। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।
जिससे हादसे में एक साल की मासूम प्रनिधि जैन की जिन्दा जलने से दर्दनाक मौत हो गईं। वही कार भी पूरी तरह जल कर राख हो गईं।सूचना मिलते ही आमेट थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुँचे। जहां आमेट नगर पालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया।दमकल ने एक घण्टे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।कार में सवार लोगो की हालत नाजुक बताई गई।जिनका आमेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजसमंद आर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिसमें राजेश्वरी जैन का एक पर फेक्चर हो गया,वही विकास जैन की जबान पूरी तरह से कट गई।ड्राइवर व उनकी 4 वर्ष की बेटी सहित सभी की हालत नाजुक बताई गईं।सभी का राजसमंद के आर के अस्पताल में इलाज जारी है।
राजसमंद से पूजा गुर्जर की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन