Site icon The Chanakya TV Rajasthan

SAMBHAR // स्पेशल कैम्पेन 5.0” के तहत स्वच्छता व आधुनिकीकरण अभियान

 SAMBHAR // सांभर साल्ट्स लिमिटेड में “स्पेशल कैम्पेन 5.0” के तहत स्वच्छता व आधुनिकीकरण अभियान संपन्न

SAMBHAR

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के निर्देशानुसार सांभर साल्ट्स लिमिटेड में अक्टूबर माह के दौरान “स्पेशल कैम्पेन फॉर डिस्पोजल ऑफ पेंडिंग मैटर्स (SCDPM) 5.0” का सफल संचालन किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन, लंबित शिकायतों का निस्तारण तथा पारदर्शी कार्य वातावरण का निर्माण रहा।

SAMBHAR

अभियान के अंतर्गत सांभर यूनिट के सभी नमक उत्पादन क्षेत्रों, साल्ट रिफाइनरियों एवं कंपनी कार्यालयों में साफ-सफाई, पुराने अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा उपकरणों के आधुनिकीकरण का कार्य किया गया। इन प्रयासों से कार्यस्थलों की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

कंपनी परिसर में “पहले और बाद” की स्थिति में आए परिवर्तन ने स्वच्छता और कार्यसंस्कृति का नया मानक स्थापित किया है। इससे कर्मचारियों के मनोबल एवं उत्पादकता में भी बढ़ोतरी हुई है। महा प्रबंधक (कार्य) कमांडर सतीश डी. चौथंकर ने बताया कि “स्पेशल कैम्पेन 5.0” के माध्यम से कंपनी ने न केवल स्वच्छता और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है, बल्कि संगठन के समग्र विकास की दिशा में भी यह अभियान एक सराहनीय कदम सिद्ध हुआ है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

 

TONK// कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता का स्वागत — बोले, “सबका साथ, सबका विकास” हमारा लक्ष्य

Exit mobile version