The Chanakya TV Rajasthan

Sambhar Lake // भीषण गर्मी में राहत की पहल, सांभर लेक में जलदाय विभाग द्वारा राहगीरों को शीतल पेयजल व शरबत वितरण

Sambhar Lake // सांभर लेक में भीषण गर्मी के बीच जलदाय विभाग की अनूठी पहल, राहगीरों को मिल रही शीतल पेयजल की राहत

Sambhar Lake
Sambhar Lake

Sambhar Lake – वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सांभर लेक द्वारा भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अनूठी सेवा कार्य किया जा रहा है। सांभर लेक बस स्टैंड परिसर में विभाग की ओर से टेंट लगाकर ग्रामीण जनता एवं राहगीरों को शीतल पेयजल और शरबत पिलाया जा रहा है। इस दौरान उपखंड अधिकारी ऋषि राज कपिल स्वयं बस स्टैंड पहुंचे और जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने विभागीय टीम का उत्साहवर्धन करते हुए आमजन को भी अपने हाथों से शीतल पेयजल वितरित किया। सेवा कार्य में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता संजय कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। वहीं कनिष्ठ अभियंता अंजलि नागरवाल भी सेवाभाव के साथ ग्रामीण जनता एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। भीषण गर्मी के बीच जलदाय विभाग की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। आमजन ने कहा कि इस तरह की सेवा से राहगीरों और ग्रामीणों को गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है।

सांभर लेक से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version