Sanganer // 35.05 लाख की बोली, बैंड-बाजे के साथ ठाकुरजी मंदिर के नव निर्माण की रखी नींव

Sanganer – श्रीरामपुरा गांव मे 35.05 लाख की बोली बैंड-बाजे के साथ ठाकुरजी मंदिर के नव निर्माण की नींव रखी सांगानेर(निस)।लांखना पंचायत के श्रीरामपुरा गांव में शुक्रवार को श्री ठाकुरजी महाराज मंदिर के नव निर्माण का नींव मुहूर्त धार्मिक उल्लास के बीच हुआ। बैंड-बाजे के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर निर्माण के लिए हुई बोली में जगदीश नारायण शर्मा ने 35 लाख 5 हजार 100 रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई सर्वाधिक बोली लगाने के बाद जगदीश नारायण शर्मा नींव पूजन में बैठे। ज्योतिर्विद आचार्य पं. केशव शर्मा एवं स्थानीय पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन, कलश पूजन सहित विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए और मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। मंगलगीतों से गूंजा गांव, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
Sanganer – कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए। बैंड-बाजे और ठाकुरजी महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। नींव मुहूर्त में शामिल होने के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर निर्माण समिति ने बताया- आस्था का केंद्र मंदिर निर्माण समिति के सदस्य ललित नारायण शर्मा और शंकर लाल शर्मा ने बताया कि ठाकुरजी महाराज मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के नव निर्माण को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से उत्साह था। अब विधिवत नींव रखे जाने के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। नींव मुहूर्त के अवसर पर गांव में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
सांगानेर से दिनेश प्रजापत की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61591608698410