The Chanakya TV Rajasthan

सवाई माधोपुर// रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम के परशुराम घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

सवाई माधोपुर // पारम्परिक खेलो एवं लोक संस्कृति की अभिव्यक्ति में विदेशी पर्यटक झूमे श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महा आरती के साथ सवाई माधोपुर स्थापना दिवस का शुभारंभ।

सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर // सवाई माधोपुर (ब्यूरो चीफ बृजेश त्रिवेदी) के 263 वे स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ शनिवार को हुआ। सबसे पहले त्रिनेत्र मंदिर में महाआरती के साथ शुरू हुए महोत्सव में पहले दिन जिले की लोक संस्कृति को जीवंत रुप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से खिलचीपुर में पारंपरिक खेलो का आयोजन हुआ स्थानीय लोगों के साथ विद्यालयी बच्चों के साथ विदेशी पर्यटको ने भी इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई।

सवाई माधोपुर // इसके बाद शाम लगभग 6 बजे पावन रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम के परशुराम घाट पर भव्य गंगा आरती उतारी गई पूरे परशुराम घाट को 6000 दीपको से सजाया गया था जिसका भव्य नजारा हरिद्वार की हर की पेडी पर होने वाली गंगा आरती के नजारे के जीवंत कर रहा था। इस विशेष महाआरती के लिए बूंदी से विशेष 11 विद्वानो को बुलाया गया था। पूरा परशुराम घाट दीपो से जगमगा रहा जो अयोध्या जैसा नजारा दिखाई दे रहा था इस के लिए प्रशासन ने सराहनीय मेहनत की।

 

 

 

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2012749612030062904?s=20

Exit mobile version