The Chanakya TV Rajasthan

SAWAI MADHUPUR // 17 से 19 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा

SAWAI MADHUPUR // 263वें सवाई माधोपुर स्थापना दिवस का आगाज हुआ आज त्रिनेत्र गणेश की महाआरती के साथ

SAWAI MADHUPUR
SAWAI MADHUPUR

SAWAI MADHUPUR – जिला प्रशासन एवं पर्यटक विभाग द्वारा सवाई माधोपुर का 263वां स्थापना दिवस बाघ महोत्सव के रूप में 17 से 19 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार को प्रातः 9 बजे रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश की महाआरती के साथ हुआ । वहीं समापन 19 जनवरी की सांय जाने-माने गायक पद्मश्री कैलाश खेर की सूफी बंदिशों और रंगीन भव्य आतिशबाजी से होगा। उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह ने बताया कि

सवाई माधोपुर उत्सव के प्रथम दिन त्रिनेत्र गणेश जी की महाआरती के पश्चात प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक दशहरा मैदान में फोटो प्रदर्शनी और लाइव पेंटिंग आर्ट कैम्प का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 12 बजे गणेशधाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खिलचीपुर में पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सांय 5 बजे रामेश्वरघाट पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन होगा।

 

SAWAI MADHUPUR – इसी प्रकार 18 जनवरी को प्रातः 8 बजे लवकुश वाटिका चौथ का बरवाड़ा में नेचर वॉक (प्रकृति की सैर), प्रातः 10 बजे पुलिस लाइन मैदान में फुटबॉल मैच, प्रातः 11 बजे दशहरा मैदान में अमरूद एक्सपो, दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान में कन्हैया पद दंगल, इसी दिन सांय 7 बजे दशहरा मैदान में रणथम्भौर की सांस्कृतिक दहाड़ आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 जनवरी को प्रातः 9 बजे नगर परिषद परिसर में सवाई माधोपुर के संस्थापक सवाई माधोसिंह की प्रति पर माल्यार्पण, प्रातः 10 बजे शहर में भैरू दरवाजा से छोटा राजबाग तक शोभायात्रा का निकाली जाएगी। वहीं दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान में सवाई माधोपुर को जानो क्विज प्रतियोगिता

SAWAI MADHUPUR – तथा इसी दिन 19 जनवरी को सांय 6 बजे से प्रसिद्ध कलाकार कैलाश खैर के गानों पर रणथम्भौर रागा म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। जिला कलक्टर काना राम ने सभी जिलेवासियों को स्थापना दिवस और अमरूद महोत्सव की बधाई देते हुए आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर के आम लोग इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर गौरवान्वित महसूस करें।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सवाई माधोपुर से बृजेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

Exit mobile version