SAWAI MADHUPUR // माथुरवैश्य समाज राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं साधारण सभा की बैठक

SAWAI MADHUPUR – माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद राजस्थान के पदाधिकारियों के शपथग्रहण कार्यक्रम शिवम मेरीज गार्डन सवाईमाधोपुर मे आयोजित हुआ जिसमे सामाजिक मंच पर वरिष्ठजन मुरारीलाल राधेश्याम छीतरमल पूर्व मण्डलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण शाखा सभा अध्यक्ष सवाईमाधोपुर रामदयाल राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिवदयाल मथुरिया निर्मला बीजाडा ललिता मथुरिया मण्डल मंत्री रमेश चंद मथुरिया मंचासीन रहे भगवान के समक्ष मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की तत्पश्चात सामाजिक बालिकाओं द्वारा ईश वंदना की गयी
SAWAI MADHUPUR – मंचासीन अतिथियों का स्वागत विभिन्न शाखासभा के पदाधिकारियो द्वारा किया गया शुरुआत मे राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शिवदयाल मथुरिया ने उद्बोधन मे राजस्थान के कोने कोने से पधारे सभी शाखा सभाओं के अतिथियों पदाधिकारियों ने यहाँ आकर हमारा मनोबल बढाया उसके लिए आभार जताया सभी शाखासभाऐ सामाजिक सोहार्द समरसता एकता बनाये रखते हुए सामाजिक सेवा कार्य करते रहने नियमित बैठके हमारी भारतीय संस्कृति संस्कार युवा पीढी को देने का प्रयास करने पर जोर दिया प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता कोटा कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद खण्डार उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राजाखेडा सुनील कुमार टोंक उपमंत्री दिलीप कुमार गुप्ता अजमेर संयुक्त मंत्री राजेश कुमार जयपुर सह कोषाध्यक्ष मुकुट बिहारी झोपडिया मीडिया प्रभारी महेश कुमार तलावडा सहमंत्री मनोज कुमार गंगापुर सहमंत्री राकेेश कुमार मनिया को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी
SAWAI MADHUPUR – इसी प्रकार विभिन्न संयोजक उद्यमी शिवचरण मथुरिया कोटा वृद्धजन प्रवीण गुप्ता अजमेर जनगणना वीरेंद्र गुप्ता कोटा दर्पण विनोद कुमार खण्डार विधिक गोविन्द प्रसाद एडवोकेट जयंती असहाय सहायता हनुमान प्रसाद कोटा माथुर वैश्य जयंती बृजेश कुमार खेरदा जनसंपर्क लक्ष्मीकांत राजाखेडा राकेश गुप्ता मनिया युवादल बृजकिशोर गुप्ता धौलपुर रक्तदान शिविर देवप्रकाश करीरा कार्यालय मंत्री लवकुश नायपुर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी तथा मण्डल मंत्री रमेश चंद मथुरिया ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया द्वितीय सत्र मे साधारण सभा की बैठक मण्डल मंत्री ने राजस्थान मण्डल की बार्षिक योजना सदन के समक्ष रखी असहाय सहायता हेतु अनुरोध पर भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया भामाशाहों का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सवाई माधोपुर से बृजेश त्रिवेदी की रिपोर्ट